हेल्लो दोस्तों! और कैसे हो आप लोग? मैं आज आपसे कुछ अटपटी सी पर एक सच्ची बात बताना चाहता हूं। दरसल मैं आपके मोटिवेशनल गुरू जो आपको क्या बताते हैं और आपको किस तरह से बेवकूफ बनाते हैं के बारे में बताना चाहता हूं। क्या हुआ? सुनकर थोड़ा अजीब लगा। चलो कोई नहीं में आगे इस बारे में स्पष्ट करता हूं। मोटिवेशनल विडियो आप रोज ही मोटिवेशन के लिए यूट्यूब , फेसबुक पर मोटिवेशनल विडियो तो जरुर देखते होंगे। मैंने भी ये चीज़ बहुत करी है, बहुत विडियो देखी है। रोज खुद को कमजोर महसूस करो और इनकी विडियो देखो और मोटिवेट हो जाओ और अपने काम में फिर से लग जाओ। दुनिया क्या कहती है भूल जाओ, दुनिया आपको गिरायगी, तुमको फिर उठना है तुमको गिरना नहीं है, एक दिन तुम सफल हो जाओगे और दुनिया तुम्हारे साथ होगी और दुनिया तुम्हे देखती रहे जायेगी। वाओ! क्या मजेदार मोटिवेशन है न, कि जब आप लोग सफल हो जाओगे तो दुनिया आपकी मुट्ठी में होगी और आप अमीर हो जाओगे। कितना अच्छा लगा न पढ़कर! ऐसा लग रहा होगा यही तो चाहिए बस और यही मेरी ज़िन्दगी का लक्ष्य है अगर ज़िन्दगी में लक्ष्य नहीं तो जिंदगी बेकार है। ऐसे विचार तो जरुर आते होंगे आपके ...